इटली की कंपनी का AW139 हेलीकॉप्टर बेड़े में शामिल, करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक कीमत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षित हवाई यात्रा के लिए नया अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर सेवा में शामिल किया है। सरकार ने इटली की कंपनी Leonardo का अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलीकॉप्टर खरीदा है, जिसे अब आधिकारिक रूप से सरकारी उपयोग में शामिल कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक है। यह डबल इंजन हेलीकॉप्टर दुनिया के सबसे सुरक्षित वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों में गिना जाता है और इसे खासतौर पर मुख्यमंत्री तथा अन्य वीवीआईपी मूवमेंट के लिए उपयोग किया जाएगा।
अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह हेलीकॉप्टर खराब मौसम और रात के समय भी सुरक्षित उड़ान भर सकता है। इसमें उन्नत एवियोनिक्स सिस्टम, क्रैश-सेफ्टी तकनीक और वीवीआईपी सुरक्षा के लिए विशेष सुविधाएं दी गई हैं, जिससे हवाई यात्रा अधिक सुरक्षित हो सकेगी।
12–15 यात्रियों की क्षमता
AW139 हेलीकॉप्टर एक बार में लगभग 12 से 15 लोगों को ले जाने की क्षमता रखता है। इसकी तेज रफ्तार, हाई-टेक नेविगेशन सिस्टम और आधुनिक सुरक्षा तकनीक इसे अपने वर्ग के सबसे भरोसेमंद हेलीकॉप्टरों में शामिल करती है।सरकारी अधिकारियों के अनुसार इस हेलीकॉप्टर के शामिल होने से मुख्यमंत्री और अन्य वीवीआईपी के दौरे अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेंगे।


