22 C
Lucknow
Tuesday, February 17, 2026

18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं

Must read

53.37 लाख परीक्षार्थी, 8033 केंद्रों पर सख्त निगरानी के बीच परीक्षा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च तक संचालित की जाएंगी। इस वर्ष कुल 53.37 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
प्रदेशभर में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शासन ने नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।
बोर्ड परीक्षा को लेकर 18 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जबकि 222 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।
हर परीक्षा कक्ष में दो सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई संभव हो सके।
पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी लखनऊ स्थित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से की जाएगी। कंट्रोल रूम का उद्घाटन गुलाब देवी ने किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए शासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शासन का स्पष्ट निर्देश है कि परीक्षा नकलविहीन, पारदर्शी और निष्पक्ष हो। इसके लिए प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया है।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह के साथ-साथ सतर्कता भी देखने को मिल रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article