– कॉपी में नकदी मिलने पर नकल सामग्री मानकर की जाएगी सील
– कक्ष निरीक्षकों की जवाबदेही भी तय
लखनऊ।बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अहम निर्देश जारी हुए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका (कॉपी) में रुपये या नकदी पाई जाती है तो उसे नकल सामग्री माना जाएगा और संबंधित कॉपी को तत्काल सील कर दिया जाएगा।
रुपये मिलने पर कॉपी होगी सील
बोर्ड ने साफ निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की विशेष निगरानी की जाए। यदि कॉपी के भीतर नकदी रखी हुई मिलती है तो इसे अनुचित साधन (उनफेयर मीन्स ) की श्रेणी में माना जाएगा। ऐसी स्थिति में—
उत्तर पुस्तिका को तुरंत सील किया जाएगा,
परीक्षा केंद्राध्यक्ष को सूचना दी जाएगी,रिपोर्ट बोर्ड कार्यालय को भेजी जाएगी,परीक्षार्थी और कक्ष निरीक्षक दोनों पर कार्रवाई होगी।
निर्देशों के अनुसार, यदि कॉपी में पैसे मिलने का मामला सामने आता है तो केवल परीक्षार्थी ही नहीं, बल्कि संबंधित कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
बोर्ड का मानना है कि परीक्षा कक्ष में निगरानी की प्राथमिक जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षक की होती है। यदि निरीक्षण में लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सभी DIOS को निर्देश जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि
परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए
कक्ष निरीक्षकों को लिखित रूप से जिम्मेदारी समझाई जाए
किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल रिपोर्ट की जाए
परीक्षा की शुचिता से समझौता न
हाल के वर्षों में कुछ मामलों में यह शिकायत सामने आई थी कि परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका में पैसे रखकर अनैतिक प्रभाव डालने की कोशिश करते हैं। इसे परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता के खिलाफ माना गया है।बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यूपी बोर्ड की ओर से जारी यह निर्देश परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है। अब परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और जिम्मेदारी दोनों पहले से अधिक कठोर होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here