चंदौली: यूपी के चंदौली में बलुआ थाना (Balua police station) क्षेत्र के टांडा कला पीपा पुल के पास शनिवार की सुबह गंगा नदी में एक महिला का शव (woman body found) मिला। मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी गई है. महिला ने काले रंग का सलवार-कमीज पहन रखा है। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने बलुआ पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।
बलुआ थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि शव बहकर यहां आया प्रतीत होता है और करीब 5 से 6 दिन पुराना है। पुलिस शव की पहचान का प्रयास कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि शव के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फेज की जांच कर रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


