हाई-स्पीड कार क्रैश का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे कई सवाल
देहरादून/गाजियाबाद। देहरादून के मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल, जिन्हें सोशल मीडिया पर UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है, एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना गाजियाबाद के डासना इलाके के पास मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम पर लाइव थे और हजारों फैंस उन्हें देख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कार की रफ्तार अचानक बढ़ा दी और गाड़ी करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक पहुंच गई। तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई।
लाइव वीडियो में यह पूरा मंजर कैद हो गया, जिसे उनके फॉलोअर्स ने उसी समय देखा। हादसे के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि यह महज एक सड़क दुर्घटना थी या फिर मानसिक तनाव के चलते जानबूझकर किया गया कदम। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल हादसे के बाद अनुराग डोभाल की स्थिति को लेकर उनके प्रशंसकों में चिंता बनी हुई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी मामले की जांच में जुटा हुआ है और वायरल वीडियो के आधार पर पूरी घटना की पड़ताल की जा रही है।
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ हादसा, यूट्यूबर UK07 राइडर की कार डिवाइडर से टकराई


