35.9 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

गली में खड़े दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने ठोका, अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी से जंग

Must read

औरैया। यूपी के औरैया (Auraiya) जिले में एक भयंकर हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार (speeding car) ने गली में खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि ड्राइवर ने बिना ब्रेक लगाए कार को लड़कों के ऊपर से दौड़ा दिया। इस हादसे में दोनों लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह पूरा मामला जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां प्रेमानंद आश्रम के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक सवार दोनों युवक कई फीट ऊंचे उछले और बुरी तरह घायल हो गए। यह घटना CCTV में कैद हो गई।

हादसे के बाद दोनों लड़कों को कानपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं कोतवाली पुलिस कार सवार की तलाश में जुट गई है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article