22 C
Lucknow
Thursday, March 26, 2026

नाबालिग किशोरी को कार से ले जाने व जेवर–नकदी चोरी का आरोप, दो युवक हिरासत में

Must read

कंपिल (फर्रुखाबाद): क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को कार से ले जाने और घर से जेवर व नकदी चोरी (stealing jewellery and cash) किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर निवासी दो युवकों को हिरासत (arrested) में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पीड़ित व्यक्ति ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार की देर रात उनकी 17 वर्षीय बेटी को नगर निवासी दो युवक कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। आहट होने पर जब वह बाहर निकले तो युवक कार लेकर मौके से जा चुके थे। इसके बाद जब परिजन कमरे के अंदर पहुंचे तो देखा कि बक्शा खुला पड़ा था, जिसमें रखे जेवरात और लगभग एक लाख रुपये की नगदी गायब थी।

घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह पीड़ित थाने पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों नामजद युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है तथा किशोरी की बरामदगी और चोरी गए जेवर व नकदी के संबंध में भी जांच जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article