फिरोजाबाद। जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी सिरसागंज वैभव कुमार सिंह ने गश्त के दौरान छापा मारकर मुकदमें में वांछित चल रहे अभियुक्त अवनीश पुत्र रामवीर सिंह निवासी नगला प्रेमसिंह थाना सिरसागंज को पकड़ा है। थाना बसई मौहम्मदपुर किशन स्वरूप पाल ने मुकदमें में वांछित चल रहे अभियुक्त हीरालाल पुत्र लक्ष्मी सिंह निवासी रेहनकलॉ थाना एत्मादपुर आगरा हाल निवासी बाल्मीकि वाटिका के पास छारबाग थाना बसई मौहम्मदपुर को पकड़ा है।


