33.4 C
Lucknow
Sunday, March 1, 2026

संडे बाजार को लेकर दो व्यापारी संगठनों में घमासान

Must read

व्यापारमंडल ने लगवाया, फेडरेशन की बैठक में हटवाने की मांग

फर्रुखाबाद: संडे मार्केट (Sunday market) को लेकर व्यापार मंडल (board of trade) के दोपहर संगठनों में घमासान देखने को मिलने लगा है सुबह मिश्रा गुट युवा व्यापार मंडल ने धरना देकर संडे बाजार को लगवा पाया था और शाम को व्यापार फेडरेशन की मनोज मिश्रा की अध्यक्षता वाली बैठक में नेहरू रोड पर संडे बाजार हटवाने की मांग कर दी गयी।

हुआ क्योंकि पुलिस प्रशासन ने संडे मार्केट लगाने वाले व्यापारियों को संडे बाजार लगाने रोका था जिस पर मिश्रा गुट युवा व्यापार मंडल ने चौक पर धरना प्रदर्शन किया और अधिकारियों से बातचीत करने के बाद संडे बाजार लगता पाया। अभी कुछ ही घंटे बैठे थे कि ऑल इंडिया व्यापार फेडरेशन के जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में संगठन के उपाध्यक्ष सुशील कुमार गिहार के निवास पर फेडरेशन की बैठक हुई जिसमें मुख्य रूप से संडे बाजार को अन्यत्र कहीं लगवाये जाने की मांग उठाई गई।

इसके अलावा बैठक में सुबह के समय शहर से होकर मुर्गे की गाड़ियां शहर के भीतर से ले जाने पर पाबंदी लगाने की मांग जोरदारी के साथ उठाई गई। व्यापारी नेताओं ने कहा कि सुबह-सुबह जब लोग पूजा करने के लिए मंदिर जाते हैं लगभग उसी समय मुर्गे की गाड़ी भी मुर्गे की गाड़ी भी मुख्य मार्ग सेनिकलती है जिससे दुर्गन्ध फैलती है।इस गाड़ी को बाईपास होकर बाईपास होकर ले जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। बैठक में बैठक में रवि शंकर चौहान मुकेश चौरसिया,राजू भरद्वाज , अनूप गुप्ता,दीपक शाक्य, सुरेंद्र पांडेय, मुकेश गुप्ता, अभिषेक बाजपेई, का अरविंद दीक्षित,लाखन सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article