37.2 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

नेपाल से चरस तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

Must read

क्राइम ब्रांच और फीलखान पुलिस की कार्रवाई, पानी की बोतल में छिपाकर लाते थे नशीला पदार्थ

कानपुर। क्राइम ब्रांच और फीलखान थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने चरस की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नौशाद और आशु निगम के रूप में हुई है। दोनों आरोपी नेपाल से चरस लाकर कानपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में उसकी तस्करी करते थे।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 1.5 किलो चरस बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

जांच में सामने आया कि आरोपी चरस को पानी की बोतलों में छिपाकर लाते थे, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article