33 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

मोहम्मदाबाद में दो सड़क हादसे: पिकअप की टक्कर से महिला का पैर टूटा, किशोरी गंभीर घायल

Must read

➤ तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 3 घायल
➤ महिला का पैर टूटा, मासूम समेत अन्य को चोटें
➤ किशोरी को बाइक से टक्कर, कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। एक हादसे में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे मामले में एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पहली घटना 17 मार्च की सुबह करीब 9 बजे की है। नगला बरी निवासी अंगद सिंह के पुत्र विवेश (22), उनकी बहू धनदेवी (30) और डेढ़ वर्षीय बालक मोनू मोटरसाइकिल से बाबा नीम करौरी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। गेरिंगापुर गांव के पास पेट्रोल पंप के निकट सामने से आ रही पिकअप (UP 76 K 6270) ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी।

इस हादसे में धनदेवी का पैर टूट गया, जबकि विवेश और मासूम मोनू को भी चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं दूसरी घटना में ग्राम धीरपुर ज्योता निवासी अनीता की 17 वर्षीय पुत्री अंशिका को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना 17 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है, जब किशोरी खेत पर चारा देने जा रही थी।

परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक तेज गति और लापरवाही से बाइक चला रहा था, जिसने अंशिका को टक्कर मार दी। घायल किशोरी को उपचार के लिए फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के संबंध में थाना मोहम्मदाबाद में तहरीर देने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

(यूथ इंडिया ब्यूरो)

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article