17 C
Lucknow
Wednesday, February 11, 2026

अचानक आग से दो झोपड़ियां राख, ग्रामीणों की सूझबूझ से पशु सुरक्षित

Must read

शाहजहांपुर। जिले के सिधौली विकासखंड की ग्राम पंचायत शेखूपुर स्थित पशगनपुर गांव में अचानक आग लगने से दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना राजपाल राठौर और उनके पड़ोसी रंजीत कुमार की झोपड़ियों में हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।आग की चपेट में आने से दोनों झोपड़ियों में रखा समस्त घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के चलते झोपड़ियों में बंधे पशुओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में मायूसी का माहौल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article