30.5 C
Lucknow
Thursday, February 26, 2026

अर्टिका कार की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत

Must read

फर्रुखाबाद: कोतवाली फर्रुखाबाद (Kotwali Farrukhabad) क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत (died) हो गई। जानकारी के अनुसार जटवारा निवासी शिवा पुत्र राजेश (18 वर्ष) और उसका साथी क्रश पुत्र निवास (20 वर्ष) बाइक से बेवर की तरफ जा रहे थे।

जब दोनों संतोषपुर गांव के मोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी बेवर की ओर से आ रही एक अर्टिका कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा, जहां डॉ. सनी मिश्रा ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article