19 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

टीवी जगत का सबसे महंगा शो ‘पोरस’, बजट में पीछे छोड़ दिए कई बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट

Must read

– 500 करोड़ के भारी-भरकम बजट ने इस सीरियल को बनाया भारत के टीवी इतिहास का सबसे महंगा शो

नई दिल्ली: भारतीय टेलीविज़न (TV) की दुनिया में कई शो ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपनी कहानी, कलाकारों और एक्शन के दम पर दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। लेकिन इनमें एक शो ऐसा भी है जिसने सिर्फ अपनी भव्यता और बजट के आधार पर ही इतिहास रच दिया। हम बात कर रहे हैं टीवी जगत के कथिततौर पर सबसे महंगे हिंदी सीरियल ‘पोरस’ (Porus) की। इस शो का पहला एपिसोड साल 2017 में आया था और देखते ही देखते यह टीवी इंडस्ट्री की सबसे हाई-बजट परियोजना बन गया।

सूत्रों और उपलब्ध रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पोरस’ का कुल बजट करीब 500 करोड़ रुपये बताया जाता है। यह बजट कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों से भी ज्यादा है। जानकारी के अनुसार 300 एपिसोड्स वाले इस शो का हर हिस्सा बड़े पैमाने पर सेट, लोकेशन, एक्शन सीक्वेंस और VFX से सजाया गया था, जिससे यह परंपरागत टीवी शो से काफी अलग और भव्य दिखाई देता था।

‘पोरस’ का बजट इतना बड़ा था कि इसने बॉलीवुड की उन फिल्में भी पीछे छोड़ दीं जिनका निर्माण अत्यंत भव्य स्तर पर किया जाता है। उदाहरण के लिए रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का बजट करीब 400 करोड़ था। इसी तरह ‘आदिपुरुष’, ‘साहो’ और आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ जैसी फिल्मों के बजट भी ‘पोरस’ के मुकाबले कम रहे।

शो की शुरुआत 27 नवंबर 2017 को सोनी टीवी पर हुई थी और इसका अंतिम प्रसारण 13 नवंबर 2018 को किया गया। लगभग एक साल के दौरान यह शो 300 एपिसोड्स लेकर दर्शकों के सामने आया। शो में अभिनेता लक्ष्य लालवाणी ने पोरस का मुख्य किरदार निभाया, जबकि रति पांडे सहित कई प्रमुख कलाकारों ने इसमें अहम भूमिकाएँ अदा कीं। ऐतिहासिक घटनाओं और काल्पनिक तत्वों के मिश्रण से बने इस शो की IMDb रेटिंग 7.9 है, जो इसकी लोकप्रियता का संकेत देती है।

अपनी विशालता, प्रभावशाली सेट्स और तकनीकी गुणवत्ता की वजह से ‘पोरस’ भारतीय टीवी इतिहास में एक ऐसे शो के रूप में दर्ज हो चुका है जिसने छोटे पर्दे का स्तर कई गुना ऊपर उठाया। आज भी यह सीरियल टीवी जगत में बड़े बजट और भव्यता का प्रतीक माना जाता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article