ट्रंप का जेलेंस्की को अल्टीमेटम: 28 सूत्रीय शांति योजना पर जवाब मांगते हुए कहा ‘मानें या फिर लड़ते रहें’

0
24

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को सख्त अल्टीमेटम जारी किया है। ट्रंप ने अपनी 28 सूत्रीय शांति योजना पर अगले गुरुवार तक स्पष्ट जवाब देने को कहा है। उन्होंने कहा कि यदि जेलेंस्की इस प्रस्ताव को अस्वीकार करते हैं तो वे “जी-जान से लड़ना जारी रख सकते हैं।”

ट्रंप प्रशासन की नई योजना का उद्देश्य युद्ध को जल्द समाप्त करने का रास्ता खोजने पर केंद्रित है। अधिकारियों के अनुसार यह योजना संघर्ष विराम, सीमाओं की सुरक्षा और युद्धग्रस्त क्षेत्रों में स्थिरता बहाल करने जैसे बिंदुओं को शामिल करती है।

ट्रंप ने शुक्रवार को कहा, “जेलेंस्की को इसे मंजूरी देनी होगी।” हालांकि, एक दिन बाद उन्होंने सुलह का संदेश देते हुए कहा कि वह युद्ध खत्म करने के पक्ष में हैं और उनकी प्राथमिकता शांति स्थापित करना है।

जब ट्रंप से पूछा गया कि अगर यूक्रेन इस प्रस्ताव को ठुकरा देता है तो आगे क्या होगा, तो उन्होंने लगभग साफ शब्दों में कहा, “तब वह जी-जान से लड़ना जारी रख सकते हैं।”

ट्रंप के इस रुख ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज कर दी है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जेलेंस्की ट्रंप की 28 सूत्रीय शांति योजना पर क्या जवाब देते हैं और क्या यह युद्ध खत्म करने की किसी नई दिशा को जन्म दे पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here