27 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

लाइन पर गिरा पेड़ का गुद्दा, पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति बंद।

Must read

 

कायमगंज/फर्रुखाबाद
02/अप्रैल/2026

कुछ माह पहले कायमगंज-अचरा मार्ग पर रोड चौड़ीकरण के दौरान डाली गई बिजली लाइन पर गुरुवार को पेड़ की बड़ी टहनी गिरने से पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
करीब तीन माह पहले ठेकेदार द्वारा नई लाइन डाली गई थी, लेकिन सुरक्षा मानकों का समुचित पालन नहीं किया गया। लाइन के आसपास पेड़ों की छंटाई नहीं कराई गई और तारों को पेड़ों के बेहद करीब से गुजारा गया। इसी लापरवाही के चलते यह समस्या सामने आई। पेड़ की टहनी टूटने की सूचना मिलते ही रूटोल स्थित बिजली उप केंद्र पर तैनात अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर जेई जावेद अहमद लाइनमैन के साथ मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पेड़ों की छंटाई नहीं कराई गई, तो विशेषकर बरसात के मौसम में इस तरह की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।
जेई जावेद अहमद ने बताया पेड़ की शाखा टूटने से लाइन में फॉल्ट हुआ था। लाइन को ठीक कराया जा रहा है, जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article