संभल। जनपद के गुन्नौर थाना क्षेत्र के नदरौली गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली ट्रांसफॉर्मर अचानक आग का गोला बन गया। देखते ही देखते ट्रांसफॉर्मर से तेज लपटें उठने लगीं और वह धू-धू कर जलने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकली और कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत सुरक्षित दूरी बना ली।
घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया। समय रहते बिजली सप्लाई काटी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर की हालत पहले से ही खराब थी और कई बार शिकायत के बावजूद इसे बदला नहीं गया। इस घटना के बाद इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल, विभागीय अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और जल्द ही नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का आश्वासन दिया गया है।
बिजली ट्रांसफॉर्मर बना आग का गोला, धू-धू कर जला


