25.5 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026

दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, मां घायल

Must read

 

हमीरपुर
रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की ट्रक के नीचे आकर मौत हो गई, जबकि उसकी मां बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

यह हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में लक्ष्मीबाई तिराहे के पास नेशनल हाईवे-34 पर हुआ। जानकारी के अनुसार, सजेती थाना क्षेत्र के बागरिया गांव निवासी 18 वर्षीय विपिन यादव अपनी मां के साथ बाइक से ननिहाल सिमनौड़ी जा रहा था। रास्ते में अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की मां सड़क किनारे जा गिरी और घायल हो गई, जबकि विपिन बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान ट्रक का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग सहम गए।

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछेछा के पास ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।.

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article