औरैया। जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल 52 वर्षीय हकीम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है और उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते वाहन सीधे मकान की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।


