25.4 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

रील बनाने के लिए युवक ने ट्रेन के नीचे लेटकर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

Must read

कौशाम्बी: सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाह में एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। चलती ट्रेन के नीचे रेलवे ट्रैक पर लेटकर रील बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में हैरानी के साथ-साथ नाराजगी भी देखने को मिल रही है। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में एक युवक रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है और उसके ऊपर से ट्रेन गुजरती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दीनू पटेल नाम की फेसबुक आईडी से पोस्ट किया गया है। थोड़े से व्यूज और लाइक्स पाने के लिए किया गया यह खतरनाक स्टंट युवक की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकता था।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू रेलवे स्टेशन के आसपास का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस तरह के खतरनाक स्टंट पर चिंता जताई है।

मामले को संज्ञान में लेते हुए सैनी पुलिस और रेलवे पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और युवक की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद संबंधित युवक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article