टीएमसी सांसद के आरोपों के बीच राजभवन में तलाशी अभियान, राज्यपाल बोस ने स्वयं किया नेतृत्व

0
26

कोलकाता| टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पश्चिम बंगाल राजभवन में सोमवार को व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। यह तलाशी उस बयान के बाद हुई, जिसमें सांसद ने आरोप लगाया था कि राजभवन में भाजपा से जुड़े अपराधियों को पनाह दी जा रही है और उन्हें हथियार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने तलाशी की प्रक्रिया का स्वयं नेतृत्व किया। इस संयुक्त जांच टीम में कोलकाता पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों, नागरिक समाज के सदस्य और पत्रकार भी शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ राजभवन परिसर की तलाशी ली गई ताकि लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने आ सके।

राज्यपाल ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और जनता स्वयं आकर देख सकती है कि राजभवन में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि नहीं हो रही है। उधर, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने अपने आरोप दोहराते हुए कहा था कि राजभवन में भाजपा समर्थित लोगों को शरण दी जा रही है और उन्हें टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले के लिए हथियार मुहैया कराए जा रहे हैं।

  • राजभवन में हुई इस तलाशी ने राजनीतिक गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी है। तलाशी के नतीजे आधिकारिक रूप से जल्द जारी किए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here