27 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

सवायजपुर में सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Must read

 

हरदोई: सवायजपुर थाना क्षेत्र के बंथला गांव में रविवार दोपहर एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। मृतकों की पहचान अंकुर (पुत्र परमेश्वरी), गोविंद (पुत्र सुरेश) और दीपू (पुत्र संतराम) के रूप में हुई है। हादसा गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस मार्ग पर खितौली गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, सभी युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सवायजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक और कार चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद अंकुर, गोविंद और दीपू को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक निहाल (पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी खुदागंज, जनपद शाहजहांपुर) और होरीलाल (पुत्र लवकुश) की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मौके पर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद सभी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और हादसे की पूरी जांच की जा रही है।

घटना ने स्थानीय लोगों और युवकों के परिवार में शोक और गहरी चिंता पैदा कर दी है। पुलिस और प्रशासन ने सड़क पर गति सीमा का पालन और सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसे दुखद हादसे रोके जा सकें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article