31 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

12 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पिता-पुत्र निकले आरोपी

Must read

 

बरेली| जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और थाना भमोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.750 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई से नशा तस्करी के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

सीओ आंवला नितिन कुमार के अनुसार, एएनटीएफ को मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद थाना भमोरा पुलिस के साथ संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी परमानंद उर्फ पप्पू और उसके दो पुत्र रविंद्र व यशवीर को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी बदायूं जिले के बिनावर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.750 किलोग्राम हेरोइन के साथ 950 ग्राम स्मैक तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला रंग और 87,520 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। बरामद मादक पदार्थों की मात्रा और कीमत को देखते हुए इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पूछताछ में मुख्य आरोपी परमानंद ने खुलासा किया कि वह कच्चे मादक पदार्थों को केमिकल की मदद से स्मैक और हेरोइन में परिवर्तित करता था। इसके बाद इन्हें ऊंचे दामों पर बाजार में बेचा जाता था। इस अवैध कारोबार में उसके दोनों पुत्र भी सक्रिय रूप से सहयोग करते थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भमोरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article