37 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

56 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Must read

उड़ीसा से लाकर कन्नौज में करते थे सप्लाई, एसओजी और सदर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कन्नौज। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसओजी और सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से करीब 56 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 27 लाख रुपये बताई जा रही है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर कन्नौज में उसकी सप्लाई करते थे। पुलिस ने तस्करों को उस समय दबोचा जब वे गांजे की खेप की डिलीवरी देने जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक यह मादक पदार्थ गंगधरापुर निवासी सतीश दुबे तक पहुंचाया जाना था। मामले में पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article