अर्चित शर्मा फिरोजाबाद
फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थानों की पुलिस ने दो सटोरियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2420 रू. नगद व अन्य सामान बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी टूंडला अनिल कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर दिनेश कुमार पुत्र माता प्रसाद निवासी राजा का ताल थाना टूंडला को सट्टे की खाईबाडी करते हुए पकड़ा है। उनके पास 630 रू. नगद, पर्चियां बरामद हुई है। इसी थाना पुलिस ने विष्णु पुत्र रामनारायण निवासी हिमायुपूर थाना दक्षिण को पकड़ा है। जिनके पास से 1790 रू. नगद व पर्चिया मिली है। थाना प्रभारी सिरसागंज वैभव कुमार सिंह ने मुकदमें में वांछित चल रहे अभियुक्त विनोद पुत्र आछेलाल निवासी रूधेमई थाना सिरसागंज को गिरफ्तार किया।


