30 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज रोशनाबाद में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद: विकासखंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद (Roshanabad) स्थित पीएम श्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज (Deendayal Upadhyay Government Inter College) में शनिवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती मिथिलेश कुमार अग्रवाल ने प्रतिभाग कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि के कॉलेज परिसर में पहुंचने पर प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीमती मिथिलेश कुमार अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेलकूद के माध्यम से बच्चों और युवाओं का न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में खेलकूद का समाज में विशेष महत्व है, इससे युवा पीढ़ी स्वस्थ रहती है और अनेक असाध्य बीमारियों से बचाव होता है।

उन्होंने कहा कि खेलकूद के बिना जीवन अधूरा है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भागीदारी से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के पहले दिन 100 मीटर दौड़, रस्साकसी, कबड्डी एवं वॉलीबॉल जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं को देखने के लिए विद्यालय परिसर में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की भीड़ रही।

इस अवसर पर विभिन्न इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, शिक्षकगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आगामी दिनों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अन्य खेल प्रतियोगिताओं के साथ किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article