25.4 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

प्रेमी के परिजनोंं के धमकाने पर किशोरी ने जहर खाकर दी जान

Must read

खुटार (शाहजहांपुर)। गांव धनसिंहपुर में जयवीर की 17 वर्षीय पुत्री रजनी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वह छह मार्च को गांव के ही युवक पुजेश पांडे के साथ घर छोड़कर चली गई थी। लौटने के बाद प्रेमी युवक ने भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। रजनी के घर वालों का आरोप है कि पुजेश के पिता ने तमंचा तानकर धमकाया, इस कारण उनकी बेटी ने खुदकुशी की।

पुलिस के अनुसार, पुजेश का गांव राजनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों छह मार्च की रात घर से चले गए थे। पिता ने सात मार्च को पुजेश पर पुत्री को ले जाने और पुजेश के पिता प्रदीप पांडे पर लड़की को ले जाने में सहयोग करने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुजेश आठ मार्च को रजनी को लेकर घर लौट आया था। जयवीर के अनुसार दोनों ने शादी की बात कही, लेकिन पुजेश के पिता ने शादी से इन्कार कर दिया था। आरोप है कि शादी की जिद करने पर प्रदीप पांडे ने तमंचा तानकर राजनी को जान से मारने की धमकी देते हुए घर जाने के लिए कह दिया था। यह भी कहा था कि बाद में कोर्ट मैरिज करा देंगे।
जयवीर के अनुसार पुजेश ने आठ मार्च की शाम जहर खा लिया था। उसका निजी डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा है। वहीं धमकाने से आहत पुत्री ने सोमवार सुबह जहर खा लिया।

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने धमकी और जहर खाने के बारे में बताया। इलाज के लिए ले जाने की तैयारी के दौरान ही किशोरी ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर सीओ प्रवीण मलिक भी मौके पर पहुंचे और किशोरी के परिजनों से पूछताछ की। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article