26 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं: क्षेत्राधिकारी नगर ने व्यापारियों और होली कमेटी के साथ की बैठक

Must read

​शाहजहाँपुर। आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी (CO) नगर ने होली कमेटी के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त नजर रखी जाएगी। उन्होंने कमेटी के सदस्यों से आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की ताकि रंगोत्सव का यह पर्व सुरक्षित ढंग से मनाया जा सके। व्यापारियों के साथ सुरक्षा इंतजामों और बाजारों में भीड़ नियंत्रण को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक के बाद क्षेत्राधिकारी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को उन्होंने न केवल गंभीरता से सुना, बल्कि उनके समयबद्ध और विधिसम्मत निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश भी दिए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article