मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई (Navi Mumbai) में एक फ्लैट में सेंध लगाकर जेवरात और कैश सहित करीब 36 लाख की चोरी (stole) हो गई थी। इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। उनके पास से सामान भी बरामद हो गया है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह वारदात 9 मार्च की शाम नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में एक आवासीय बिल्डिंग में हुई थी। आरोपियों ने मौका देखकर एक फ्लैट का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने घर में रखे जेवरात और नकदी समेत करीब 36 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, इसके साथ ही संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में एक फ्लैट में सेंधमारी कर करीब 36 लाख के जेवरात चोरी हो गए थे। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए ठाणे के दाईघर गांव से तीनों को पकड़ा और उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय पवन रोहिदास जाधव, 22 वर्षीय सुमित रोहिदास जाधव और 23 वर्षीय शिवाजी जगन राठोड़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के समय आरोपियों के पास से चोरी किया गया सोने-चांदी का सामान और कैश भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ चोरी और घर में सेंधमारी का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने इससे पहले भी कहीं इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं।
क्राइम ब्रांच ने सबसे पहले घटनास्थल और उसके आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति नजर आए, जिनके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ठाणे के दाईघर गांव पहुंची। वहां जाल बिछाकर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।
कड़ी पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों ने कलंबोली में हुई सेंधमारी की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 36 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए जेवरात और अन्य सामान बरामद कर लिए हैं।


