30 C
Lucknow
Wednesday, February 25, 2026

सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Must read

मोहम्मदाबाद: मोहम्मदाबाद कस्बे के राठौरा बाजार (Rathora Bazaar) में स्थित एक सर्राफा दुकान (jewellery shop) में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। काशीराम कॉलोनी निवासी अमन वर्मा की राठौरा बाजार में सर्राफा की दुकान है। सुबह दुकान के मालिक शिवजीत सिंह ने अमन वर्मा को फोन कर सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है।

सूचना मिलते ही अमन वर्मा ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर चौकी प्रभारी अनिल सिकरवार तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी की सूचना पर डीएसपी अजय वर्मा भी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए गए।

 

पीड़ित अमन वर्मा के अनुसार, दुकान से लगभग 5 किलोग्राम चांदी, 20 ग्राम सोने के जेवरात तथा करीब 30 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं, जो लॉकर में रखे गए थे। फॉरेंसिक टीम की प्रारंभिक जांच में दुकान में तोड़फोड़ के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने लॉकर की चाबी का उपयोग कर सामान निकाला।

पुलिस ने दुकान में लगे डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि घटना के समय दुकान के सभी कैमरे बंद थे और लाइट की एमसीबी भी गिरी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा थाने में लिखित तहरीर नहीं दी गई थी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article