अर्चित शर्मा फिरोजाबाद
फिरोजाबाद। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना फरिहा के गांव पथरौआ निवासी 20 वर्षीय अभिषेक ने 19 मार्च को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों ने उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। रविवार की रात्रि उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।


