फिरोजाबाद। एक युवक ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देखा तो फंदा काटकर नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची लाइनपार पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह में आत्महत्या की बात सामने आई है।
थाना लाइनपार के गांव गीतम की ठार रूपसपुर निवासी पप्पू का 22 वर्षीय पुत्र ज्ञानेश्वर उर्फ भोला नेजा चढ़ाने गया था। रात में घर लौटा। इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रात में 11 बजे भाई ने देखा कि भोला फंदे से लटका हुआ है। यह देखकर वह रोने लगा तो परिजन पहुंचे। फंदे काटकर नीचे उतारा गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई है।
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की


