20.3 C
Lucknow
Thursday, February 26, 2026

योगी सरकार में विकास का पहिया तेज़ी से घूम रहा, 7400 करोड़ की लागत से बनेगा गंगा लिंक एक्सप्रेसवे :सुरेश खन्ना

Must read

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने प्रदेश के विकास को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi government) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पिछले सात वर्षों में प्रदेश की सूरत और सीरत दोनों बदली है। आज यूपी निवेश, औद्योगिक विकास और अधोसंरचना के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है।

मंत्री सुरेश खन्ना ने फर्रुखाबादवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए कहा कि उनकी वर्षों पुरानी मांग गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे को अब मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि शासन ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 7400 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है, जिसके अंतर्गत लगभग 90 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, और हरदोई जैसे जिलों को गंगा एक्सप्रेसवे से सीधा और तेज़ संपर्क मिलेगा, जिससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है, सड़कें चौड़ी हो रही हैं, बिजली व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और गांवों तक विकास पहुंचाया जा रहा है। जिस दिन से योगी जी सत्ता में आए हैं, विकास का पहिया लगातार और तेजी से घूम रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पारदर्शिता और सुशासन के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। सरकार ने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता में रखा है।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री खन्ना ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन की स्थिति बेहद मजबूत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने वहां विकास का जो रोडमैप बनाया है, उसके बल पर बड़े पैमाने पर एनडीए की जीत होगी और फिर से एनडीए सरकार बनेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article