37.2 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

उत्तम नगर तरुण हत्याकांड की जांच अब SIT करेगी, सबूतों की बारीकी से होगी पड़ताल

Must read

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर (Uttam Nagar) में होली के दिन हुए तरुण हत्याकांड (murder case) की जांच अब विशेष जांच दल (SIT) को सौंप दी गई है। दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया है, जो जल्द ही स्थानीय थाना पुलिस से जांच का चार्ज अपने हाथ में लेगी। अब एसआईटी इस पूरे मामले की नए सिरे से जांच करेगी। टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं, गवाहों के बयान और सबूतों की बारीकी से पड़ताल करेगी। होली की रात उत्तम नगर इलाके में दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान 26 वर्षीय युवक तरुण की हत्या कर दी गई।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन पानी के गुब्बारे को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय तरुण कुमार की पीट-पीटकर हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक कुल 16 लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सायरा उर्फ काली (40), सरिफन (50), सलमा (36), सुहैल उर्फ साहिल (21), समीर (20), फिरोज (22) और इस्माइल (50) के रूप में हुई है। इन गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। इससे पहले पुलिस उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), कमरुद्दीन (36), मुस्ताक (46), मुजफ्फर (25) और ताहिर (18) को भी गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 4 मार्च को हुई थी। आरोप है कि 26 वर्षीय तरुण कुमार की पानी से भरे गुब्बारे को लेकर हुए विवाद के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जांच के अनुसार, तरुण के परिवार की एक बच्ची घर की छत से पानी के गुब्बारे फेंक रही थी, जो वहां से गुजर रही सायरा उर्फ काली नाम की महिला पर गिर गया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया। पुलिस का कहना है कि इस घटना से अनजान तरुण जब अपने दोस्तों के साथ होली खेलकर घर लौट रहा था, तभी करीब 15-20 लोगों ने उसे घेरकर बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल तरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अगले दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसी बीच नगर निगम और दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में मुख्य आरोपी उमरदीन के तीन मंजिला मकान के एक हिस्से को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अवैध निर्माण के खिलाफ की गई। घटना के बाद कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी इलाके में पहुंचे, हालांकि पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उन्हें पीड़ित परिवार के घर तक जाने की अनुमति नहीं दी।

मृतक तरुण के बड़े भाई अरुण ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वह बुलडोजर कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हम आरोपियों के एनकाउंटर की मांग करते हैं।” वहीं, तरुण के पिता ने इस पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की है, ताकि घटना की निष्पक्ष जांच हो सके और सभी दोषियों को सख्त सजा मिल सके।

पुलिस के मुताबिक, 4 मार्च को पानी से भरे गुब्बारे को लेकर हुए विवाद के बाद 26 वर्षीय तरुण कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि तरुण के परिवार की एक बच्ची छत से गुब्बारे फेंक रही थी, जो वहां से गुजर रही सायरा उर्फ काली नाम की महिला पर गिर गया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया। बाद में जब तरुण होली खेलकर घर लौट रहा था, तब करीब 15-20 लोगों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान अगले दिन उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

तरुण कुमार हत्याकांड के बाद रेखा गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार के सचिवालय में मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया और कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मुलाकात के दौरान माहौल भावुक हो गया। बताया जा रहा है कि तरुण की बहन मुख्यमंत्री को देखते ही उनसे लिपटकर रोने लगी। इस पर भावुक हुईं सीएम रेखा गुप्ता ने उसे गले लगाकर ढांढस बंधाया और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article