फर्रुखाबाद: संयुक्त संघर्ष मोर्चा (United Struggle Front) ने नगर पालिका अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को सौंपते हुए की गई मांगों को पूर्ण किए जाने अन्यथा की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में कहा गया कि जिन कर्मचारियों को जिस कार्य के लिए लगाया गया वह कार्य नहीं कर रहे हैं। संविदा कर्मियों (contract workers) और ठेके पर लगाएगी सफाई कर्मियों को अलग-अलग वेतन दिया जाता है जबकि संघ की मांग है कि इनका साथ में ही वेतन दिया जाए। संविदा पर लगाए गए कर्मचारी का प्रमोशन कर दिया जाता है और उन्हें बाबू बना दिया जाता है जबकि आने लोगों और सफाई कर्मियों पर ध्यान नहीं दिया जाता जो कि गलत है सभी पर ध्यान दिया जाए और समानता का व्यवहार कियाजाए।
ज्ञापन में कहा गया कि जो कर्मचारी के बकाया हैं उनका तत्काल भुगतान किया जाए और बढ़ा हुआ वेतनमान इसी महीने से लगाया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जिन लोगों को आवश्यकता है उनके घर के लोगों को नौकरी दी जानी चाहिए जबकि देखा यह जा रहा है कि जिस घर में पांच पांच लोग पहले से ही नौकरी कर रहे हैं उन्हीं को पैसे देकर नौकरी दिए जाने का काम किया जा रहा है।
संगठन की मांग है कि पात्र लोगों को ही नौकरी दी जाए और संघ से कर्मचारियों की लिस्ट मांगी जाए उनको नौकरी दी जाए पालिका प्रशासन इस बात की जांच कर ले की जो लिस्ट दी गई है वह वास्तविकता में पत्रों की लिस्ट है तब नौकरी दे इसी तरीके की करीब एक दर्जन मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।


