फर्रुखाबाद: वैश्विक चुनौतियों (global challenges) के बीच अर्थव्यवस्था को विकासोन्मुख बनाए रखने का रोड मैप केंद्रीय बजट (Union Budget) में बनाया गया है। यह बात अर्थशास्त्री डॉक्टर एम एस सिद्दीकी ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बजट ने दिया तो बहुत कुछ है मगर बसूला कम है।आयकर में कोईक्षभी परिवर्तन नहीं किया गया है। स्लैब में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बजट का पूरा फोकस ढांचागत सुधार, कृषि स्वास्थ्य , छोटी व सीमांत इकाइयों पर पर केंद्रित है। बजट आम लोगों के साथ-साथ व्यापार व उद्योग में मिलने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम है। उन्होंने कहा की प्रतिरक्षा क्षेत्र में 15 फ़ीसदी की बढ़ोतरी स्वागत योग्य कदम है तथापि शिक्षा क्षेत्र में भी बजट की बढ़ोतरी जरूरी थी।
डॉ सिद्दीकी ने कहा कि कुछ लोग सोना चांदी पर होने वाली महंगाई से बजट को देख रहे हैं जबकि सोने चांदी की महंगाई से बजट का कोई भी सरोकार नहीं है सोने की कीमतों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी होने के बावजूद भी सोना निवेश के लिए सुरक्षित है संतोषजनक बात यह है कि हमारा आर्थिक ढांचा कमजोर नहीं है।


