16.2 C
Lucknow
Thursday, February 26, 2026

दरिंदा निकला ट्यूटर 7 वर्ष की बच्ची को दिखाई पोर्न वीडियो नाजुक अंगों से की छेड़छाड़

Must read

   बच्ची के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने आरोपी ट्यूटर को भेजा जेल

शाहजहांपुर: शहर के कोतवाली क्षेत्र से बेहद डरावनी खबर सामने आई है, जहां दरिंदे ट्यूटर (tutor) ने शर्मनाक घटना को अंजाम देकर अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।अभी तक अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय और ट्यूटर (tutor) के पास सुरक्षित समझते थे लेकिन अब उनका यह भ्रम भी टूट चुका है। क्योंकि ऐसी विकृत मानसिकता के लोग जब शिक्षा व्यवस्था को कलंकित करने लगे हैं तो ऐसे में शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले दरिंदे ट्यूटर को हर व्यक्ति सख्त सजा देने की मांग कर रहा है, क्योंकि ऐसे लोग समाज के लिए बदनुमा दाग है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने कहा कि उसकी बच्ची ने अपनी मां को बताया कि 4 मई शाम 5-6 के बीच उसके ट्यूटर दीपक वर्मा पुत्र अजीत वर्मा ने बच्ची को घर बुलाया और उसको पोर्न वीडियो दिखाया जिसके बाद उसके नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की और धमकी दी कि यदि घर पर बताया तो फेल हो जाओगी।

जब मामले कि जानकारी बच्ची के पिता हो हुई तो उसने बच्ची से पुनः पूछताछ की बच्ची द्वारा जो बताया गया वह सुनकर उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और दरिंदें ट्यूटर पर कार्यवाही को लेकर आरसी मिशन थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

इस घटना के सामने आने के बाद अभिभावकों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है,जो अभिभावक अभी तक अपनी बच्चियों को ट्यूटर के भरोसे उनके संस्थान या घरों पर कोचिंग के लिए भेजते थे। इस घटना ने शिक्षण क्षेत्र को बदनाम करने का कार्य किया है। अभिभावकों को अपनी बच्चियों पर स्वयं से ध्यान रखना होगा स्कूल कॉलेज जाने बाली बच्चियों पर स्वयं ध्यान रखने कि जरुरत है समय समय पर स्कूल कॉलेज या ट्यूटर के पास पढ़ने बाले बच्चों को स्वयं जाकर चेक करें।आरसी मिशन पुलिस ने दरिंदे ट्यूटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article