36 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

हनुमान जयंती पर किन्नर समाज ने पेश की मिसाल, भव्य भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शमशाबाद नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा, जब किन्नर समाज ने श्रद्धा और सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और बजरंगबली के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और हनुमान जी को भोग अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद भंडारे में आए श्रद्धालुओं को पूरी, सब्जी और हलवा सहित विभिन्न प्रसाद वितरित किए गए। मंदिर परिसर में पूरे दिन भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्ति में सराबोर रहा।
इस आयोजन में किन्नर समाज की सक्रिय सदस्य हिना मिश्रा ने प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना है, साथ ही जरूरतमंदों की सेवा करना भी इसका अहम हिस्सा है।
कार्यक्रम में नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्थानीय नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को एकजुट करने का काम करते हैं।
पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हिना मिश्रा के साथ पंडित सुमित्रा, मेघा और मौसमी चौधरी सहित कई लोगों का विशेष योगदान रहा, जिनकी मेहनत से यह भव्य आयोजन सफल हो सका।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article