24 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

बेटा का शव ट्रामा सेंटर में पिता को पीटकर चौकी में बंद कर दिया

Must read

मानवता शर्मसार बेटे की मौत पर बिलखते पिता पर कांस्टेबल ने जड़े थप्पड़

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज (Shahjahanpur Government Medical College) के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान 16 वर्षीय अंकित सिंह की मौत के बाद ऐसा मंजर सामने आया, जिसने इंसानियत को तार-तार कर दिया। बेटे के शव (son’s body) के पास कराहते पिता को सांत्वना देने के बजाय चौक कोतवाली पुलिस ने उन्हें ही घसीटकर पीटा और चौकी में बंद कर दिया। आरोप है कि मौके पर मौजूद कांस्टेबल विष्णु ने शोकाकुल पिता पर थप्पड़ बरसाए।

परिजनों का आरोप है कि अंकित की सांसें चल रही थीं, इसके बावजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर मॉर्चरी भिजवा दिया। यह सुनते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और ट्रॉमा सेंटर में हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने के बजाय पीड़ित परिवार के साथ सख्ती दिखाई। आरोप है कि मृतक के पिता को घसीटते हुए बाहर ले जाया गया, मारपीट की गई और बाद में चौकी में बैठा दिया गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन रोते-बिलखते रहे, जबकि पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठते रहे।

स्थानीय लोगों ने भी इस व्यवहार की निंदा की और कहा कि शोक की घड़ी में संवेदनशीलता की जगह बर्बरता दिखाई गई। उधर, डॉक्टरों की कथित लापरवाही और पुलिस की मारपीट को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है। परिजनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले ने तूल पकड़ लिया है और प्रशासन की भूमिका पर भी उंगलियां उठ रही हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article