22 C
Lucknow
Thursday, April 9, 2026

VIP दौरे में ‘चमकती’ सड़क, आम दिनों में गड्ढों का कहर ,जिम्मेदार बेपरवाह

Must read

 

शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र में ग्रीन वैली स्कूल के सामने न्यू सैटलाइट बस अड्डे जाने वाली सड़क बदहाली की शिकार बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत केवल तब होती है जब कोई मंत्री या राज्यपाल का दौरा प्रस्तावित होता है, बाकी समय हालात जस के तस बने रहते हैं। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में बैटरी ई-रिक्शा, ऑटो और स्कूली वाहन गुजरते हैं। गड्ढों के कारण न सिर्फ जाम की स्थिति बनती है, बल्कि हादसे का खतरा भी बना रहता है। खासकर स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद न तो जनप्रतिनिधियों ने ध्यान दिया और न ही संबंधित अधिकारियों ने कोई ठोस कदम उठाया। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि आम जनता की समस्याएं तब तक नजरअंदाज की जाती हैं, जब तक कोई वीआईपी दौरा न हो। लोगों ने मांग की है कि सड़क की स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को राहत मिल सके और हादसों की आशंका भी कम हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article