– नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा से सीएम बनने की चर्चा तेज
– नीतीश कुमार सर्वोच्च कुर्सी की ओर….
पटना (यूथ इंडिया एक्सक्लूसिव)। बिहार की राजनीति में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार नई सरकार के गठन में दो उपमुख्यमंत्री की व्यवस्था खत्म कर केवल एक डिप्टी सीएम बनाए जाने पर चर्चा चल रही है। यदि ऐसा होता है तो यह पद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मिल सकता है। वही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर फिलहाल नीतीश कुमार अभी एक माह तक रह सकते हैं हालांकि आने वाले समय में उन्हें देश की सर्वोच्च कुर्सी की ओर राजनीतिक जानकार जाते हुए देख रहे हैं।
बिहार के राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि जेडीयू नेतृत्व में सरकार के स्वरूप को स्पष्ट रखने और सत्ता संतुलन बनाए रखने के लिए सिर्फ एक उपमुख्यमंत्री बनाने का फार्मूला तैयार किया जा रहा है। इससे जेडीयू की भूमिका भी मजबूत बनी रहेगी।
सूत्रों के मुताबिक बिहार की नई राजनीतिक रणनीति के तहत मुख्यमंत्री पद भाजपा के खाते में जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर अभी तक तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है।
निशांत कुमार की एंट्री पर नजर
निशांत कुमार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे हैं और अब तक सक्रिय राजनीति से दूर रहे हैं। लेकिन हाल के दिनों में उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि यदि उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जाता है तो यह जेडीयू में नई पीढ़ी के नेतृत्व की शुरुआत होगी।
विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिला भारी बहुमत
बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से पिछले चुनाव में एनडीए ने 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर मजबूत बहुमत हासिल किया था। इस जीत के बाद से ही राज्य की सत्ता संरचना और नेतृत्व को लेकर कई तरह की राजनीतिक संभावनाएं सामने आ रही हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह बदलाव होता है तो बिहार की राजनीति में नए नेतृत्व और नए सत्ता संतुलन का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पटना की राजनीतिक हलचल ने इन अटकलों को और तेज कर दिया है।


