फिरोजाबाद। एक सप्ताह पूर्व घर से गायब युवक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। थाना प्रभारी जसराना राजेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलासं टीम के साथ 11 मार्च को गायब हुए कुनाल गुप्ता खोजने के लिए संघन प्रयास किया। बुधवार को कुनाल को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा है। पुलिस ने बताया कि कुनाल का व्यापार में घाटा होने के कारण घर से बिना कहे चला गया था। पुलिस ने सोशल मीडिया मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से खोजकर बरामद कर लिया।


