फर्रुखाबाद: रेलवे रोड स्थित लक्ष्मी नारायण धर्मशाला (Lakshmi Narayan Dharamshala)के सचिव सुनील कुमार अग्रवाल द्वारा लिखी गई रिपोर्ट के अनुसार आरोपी रोहित गुप्ता पुत्र भानु प्रकाश गुप्ता निवासी मदार बाड़ी को कोतवाली सदर पुलिस (police) ने विवेचना के क्रम में गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को उसका चालान जेल भेज दिया।
बताते चलें कि वादी सुनील कुमार अग्रवाल ने कहा था कि रोहित व उसके दो अन्य साथियों ने उनसे दवा बनाकर पैसे वसूल तथा धर्मशाला की दुकान पर जबरन कब्जा कर लेने और दुकान न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी थी जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था यह बताना जरूरी है कि पुलिस ने रोहित को घर से पहले ही उठा लिया था उसकी गिरफ्तारी बुधवार को दिखाई गई है।


