20.5 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

जाको राखे साइयां मार सके न कोय,पुलिस की तत्परता से फांसी के फंदे पर लटके युवक की जान बची

Must read

मिर्जापुर (शाहजहांपुर) थाने की डायल 112 पुलिस (पीआरवी 6020) कमांडर कृष्ण कांत शर्मा और होमगार्ड चालक मुन्नालाल ने कस्बे के एक 25 वर्षीय युवक को फांसी के फंदे से उतरवाकर समय से सीएचसी ले जाकर उसकी जान बचा लिया। युवक के परिजन और पड़ोसी इन पुलिस कर्मियों को दुआएं देते हुए प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।

बृहस्पतिवार सांय करीब साढ़े बजे कस्बे का एक युवक मां के मना करने के बाद भी शराब पीकर अपने घर पहुंच गया। मां ने बेटे को फटकार लगा दी। फिर क्या युवक ने नशे की हालत में अपनी मां को ही पीट दिया। जब पड़ोसियों ने मां के साथ मारपीट करने को लेकर उसे लानत मलामत दी,तब युवक ने आत्मग्लानि में मां और बहन को घर से बाहर निकालकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

युवक की बहन ने डायल 112 (पीआरवी) पुलिस को सूचना दी। महज पांच मिनट में ही पीआरवी कमांडर कृष्णकांत शर्मा और वाहन चालक होमगार्ड्स मुन्नालाल मौके पर पहुंचे। इन पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए घर के बाहर की खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश कर देखा तो युवक फांसी के फंदे पर लटक रहा था।

पुलिसकर्मियों ने फांसी के फंदे पर लटके युवक को उठाकर उसकी बहन से रस्सी से बना फांसी का फंदा कटवाकर तुरंत अपने वाहन से सीएचसी जरियनपुर (मिर्जापुर) पहुंचाया। जहां डाक्टर ने युवक का प्राथमिक उपचार कर फर्रुखाबाद के जिला लोहिया अस्पताल भेज दिया। लोहिया अस्पताल के डाक्टरों ने भी अथक प्रयास के बाद युवक की जान बचा दी।
युवक की मां और बहन डायल 112 पुलिस की सराहना करते नहीं थक रहीं हैं। आसपास के लोगों का भी कहना है कि यदि पीआरवी 6020 के कमांडर कृष्ण कांत शर्मा और होमगार्ड चालक मुन्नालाल की तत्परता से युवक की जान बच गई। अन्यथा परिवार का यह चिराग बुझ ही जाता।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article