21.3 C
Lucknow
Saturday, February 21, 2026

समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Must read

शाहजहांपुर: समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट (Collectorate) पहुंचकर जिलाधिकारी (District Magistrate) धर्मेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के पैतृक घर को सरकारी संपत्ति घोषित कर संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाए।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि शाहजहांपुर को “शहीदों की धरती” के रूप में पहचान दिलाने वाले महान क्रांतिकारी का घर वर्तमान में जर्जर और उपेक्षित स्थिति में है। यदि इसे संरक्षित कर संग्रहालय बनाया जाता है तो यह न केवल ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण का कार्य होगा, बल्कि नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी बनेगा।

संस्था के संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान व शाहनवाज खां एडवोकेट ने कहा कि जनहित के सभी मुद्दों को संस्था लगातार प्रशासन के समक्ष उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने बताया कि बहादुरगंज स्थित बहादुर खां के मकबरे के संरक्षण का मुद्दा भी जल्द उच्च स्तर पर रखा जाएगा।

संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता, महासचिव विकास सक्सेना एवं सचिव संगीता गुप्ता ने जानकारी दी कि होली पर्व के अवसर पर संस्था द्वारा कस्तूरबा विद्यालय, राजकीय बाल गृह एवं मलीन बस्ती सुंदर नगर में सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संस्था ने प्रशासन से मांग की है कि शहीद की स्मृतियों को संरक्षित कर जनपद की ऐतिहासिक पहचान को सुदृढ़ किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले सकें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article