32 C
Lucknow
Sunday, April 12, 2026

विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन सुदृढ़ करने का मंत्र

Must read

 

फर्रुखाबाद

मोहम्मदाबाद दक्षिण मंडल अंतर्गत खिमसेपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत चेयरमैन पुष्पराज सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनता के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों, सरकार की उपलब्धियों और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिन्हें जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग का विकास सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article