महोबा: उत्तर प्रदेश के mahoba जिले में रोडवेज की महिला परिचालक (female conductor) को शादी के लिए मजबूर करने और धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी मोहम्मद रहीस ने उसे 6159 बार कॉल और 315 मैसेज किए, जबरन शादी के लिए दबाव बनाया। इंकार करने पर एसिड अटैक और अश्लील वीडियो फैलाने की धमकी दी गई। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता मानसिक रूप से परेशान है और नौकरी करने से डर रही है। एसपी के आदेश पर चरखारी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक, कस्बा चरखारी के मुहल्ला की रहने वाली 30 वर्षीय युवती राज्य सड़क परिवहन निगम महोबा डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत है। पीड़िता के इलाके का ही रहने वाला मोहम्मद रहीस आये दिन उसको परेशान किया करता था। रहीस पीड़िता को अलग अलग नंबरों से कॉल करके उसे तंग किया करता था इस कारण वह अपना काम नहीं कर पा रही थी और मानसिक उत्पीड़न हो रहा था।
पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि, रहीस उसे एक मोबाइल नंबर से 4387 व दूसरे नंबर से 1772 पर काल की और 315 बार मैसेज भेज चुका है। ये सब करके वह जबरन शादी के लिए दबाव बना रहा था। इंकार करने पर एसिड अटैक और अश्लील वीडियो फैलाने की धमकी दी गई। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने भी जान से मारने की धमकी दी।
कानपुर में रहने वाली उसकी बहन को भी फोन कर परेशान करता और गालियां देता है। युवती ने बताया कि वह ड्यूटी दौरान उसका बैग छीनकर जेल भिजवाने की बात कहता है। पिता को धमकी दी कि यदि उसने पुत्री की शादी कहीं और की तो उसके ऊपर एसिड फेंक देगा। एसिड अटैक की धमकी से वह नौकरी करने से डर रही है। वो कहता था शादी कर लो नहीं तो उसे जान से मरवा देंगे। करीब तीन साल से उसे परेशान किया जा रहा है। पीड़िता ने एसपी को जानकारी दी। उनके आदेश पर थाना चरखारी में आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार बताते है कि जांच की जा रही है।


