मिर्ज़ापुर (शाहजहांपुर): ब्लॉक की ग्राम पंचायत भरतपुर के प्रधान मानिस्टर लगभग तीन साल से बीमार थे। उनका बरेली के एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। बीती रात उनका निधन हो गया। वे लगभग 56 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार ढाईघाट गंगातट पर किया गया। चिता को मुखाग्नि प्रधान के चचेरे भाई विमलेश ने दी।
मृतक प्रधान के प्रतिनिधि सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि मानिस्टर प्रधान लगभग तीन साल से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में कोई नहीं था। प्रधान के निधन की सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि सन्तोष कुमार सिंह,अर्जुन गुप्ता, विमलेश ,अनुज, देवेन्द्र, शिवकुमार,कृपाल,दृगपाल,भानू प्रताप,मनदीप,रामहरी,शिवसरन आदि तमाम ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।


