30 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

वित्त मंत्री नें हेरिटेज विकास से लेकर सड़क परियोजनाओं तक सरकार के किए कई बड़े ऐलान

Must read

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार बुनियादी ढांचे, पर्यटन और सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।
वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश की ऐतिहासिक इमारतों को पीपीई (पब्लिक-प्राइवेट एंटरप्राइज) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य इन इमारतों को संरक्षित करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना और उन्हें आर्थिक रूप से उपयोगी बनाना है। इससे प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने सिद्धार्थनगर जिले में जिला मार्ग को फोर लेन और चौड़ीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
चौबीस कोसी मार्ग होगा पक्का
वित्त मंत्री ने बताया कि चौबीस कोसी मार्ग को पक्का मार्ग बनाने का प्रस्ताव भी स्वीकृत कर दिया गया है। यह मार्ग धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विकास को गति देने पर जोर
सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर क्षेत्र में संतुलित विकास करना है। सड़क, पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विकास से न केवल लोगों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article