शाहजहांपुर।आज जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम जी अवस्थी के नेतृत्व में शहीदों की प्रतिमाओं के सौन्दर्यकरण के नाम पर नगर निगम द्वारा खंडित कर तोड़ने के विरोध में नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंका गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम जी अवस्थी ने कहा कि शहीदों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध शाहजहांपुर में शहीद दिवस के दिन नगर निगम के ठेकेदार द्वारा शहीदों की प्रतिमाओं को तोड़ दिया जाना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्ववादी सरकार में यह जानना आवश्यक है कि मूर्तियों में 40 दिन के बाद प्राण प्रतिष्ठा हो जाती है, जबकि इन शहीद प्रतिमाओं को लगे हुए 40 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। ऐसे में शहीदों की प्रतिमाओं को तोड़ने वाले व्यक्तियों पर हत्या और देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज किया जाना चाहिए।श्री अवस्थी ने आगे कहा कि ये प्रतिमाएं हमें प्रेरणा देती थीं और हमारे सम्मान का प्रतीक थीं। नगर निगम बनने के बाद से आम जनता लगातार परेशान है। कई वर्षों से टिके हुए अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही यह घटना हुई है। यदि इन दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध देशद्रोह जैसी उचित कार्यवाही नहीं की गई तो युवा कांग्रेस आगे और भी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।इस मौके पर प्रमुख रूप से अनस इकबाल,जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष सोभित मिश्रा,शिवओम मिश्रा,जिला सचिव मोहम्मद आमिर,मोहम्मद अनस,महानगर अध्यक्ष शाहनवाज खान,मोहसिन खान,प्रदेश प्रवक्ता शाश्वत मिश्रा, प्रत्युष मिश्रा,मोहम्मद अयान,हिमांशु मुदगल,सुधांशु मिश्रा,हसन खान,परवेज अहमद,सौरभ मिश्रा,जमाल खान,केशव मिश्रा,राहिल अंसारी,नितिन तिवारी,अनुभव दुवेदी,जितेंद्र,आशीष तिवारी,प्रो जाने आलम समेत आदि लोग मौजूद रहे।
जिला युवा कांग्रेस ने शहीद दिवस पर शहीद प्रतिमाओं की तोड़फोड़ का पुरजोर विरोध करते हुए नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंका


